इस समूह की सदस्यता केवल उन व्यक्तियों के लिए खुली है जो पंजीकरण शुल्क, वार्षिक व्यवस्था शुल्क का नियमित भुगतान करते हैं और समूह की नियमावली (Niyamawali) का पालन करने के लिए सहमत हैं। गलत जानकारी देने या धोखाधड़ी करने वाले प्रोफाइल को बिना पूर्व सूचना के निरस्त कर दिया जाएगा।
Membership is open to eligible applicants who complete registration, pay the annual system maintenance fees, and agree to abide by the Niyamawali (By-Laws) of the organization.
दिवंगत सदस्य के परिवार को सहायता अथवा बेटी विवाह हेतु सहयोग राशि एकत्र करना पूरी तरह से सदस्यों की स्वैच्छिक भागीदारी पर आधारित है। सदस्यों को सक्रिय अलर्ट जारी होने पर न्यूनतम निर्धारित सहयोग राशि (Min Amount) सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजनी होती है और रसीद डैशबोर्ड में अपलोड करनी होती है।
Members agree to voluntarily contribute the minimum specified amount when active marriage or death alerts are published. The contribution receipt must be uploaded onto the member panel for tracking.
अपलोड किए गए भुगतान के स्क्रीनशॉट/रसीदों का व्यवस्थापक द्वारा सत्यापन किया जाएगा। किसी भी नकली (Fake) या हेरफेर किए गए रसीद को अपलोड करने पर सदस्यता तुरंत रद्द कर दी जाएगी और उचित कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
All uploaded transaction receipts will be validated by the administrators. Uploading fraudulent, edited, or fake screenshots will lead to immediate cancellation of membership.
अपना परिवार नया एहसास किसी भी बैंकिंग गेटवे विफलता, इंटरनेट नेटवर्क विफलता या सदस्य और लाभार्थी के बीच प्रत्यक्ष लेनदेन विवादों के लिए उत्तरदायी नहीं है। समूह केवल सदस्यों के बीच समन्वय और सहयोग राशि प्रदर्शित करने का माध्यम प्रदान करता है।