APNE के बारे में जानें ❓
👉 संस्था का परिचय: APNE सामाजिक सरोकार और जनकल्याण की भावना से काम करने वाली एक अनूठी पहल है।
👉 सहानुभूति और सहयोग: हमारा मुख्य उद्देश्य 18 से 65 वर्ष की आयु के सदस्यों को एक साझा मंच प्रदान करना है, जहाँ विपत्ति के समय एक-दूसरे का संबल बना जा सके।
👉 कल्याणकारी योजनाएँ: यदि संस्था के किसी पंजीकृत सदस्य का आकस्मिक निधन होता है, तो सभी सक्रिय सदस्य मिलकर उनके परिवार/नॉमिनी के बैंक खाते में न्यूनतम 50 रुपये की सहयोग राशि सीधे भेजते हैं, जिससे पीड़ित परिवार को संबल मिल सके।
👉 बेटी विवाह शगुन योजना: किसी सदस्य की बेटी के विवाह के अवसर पर सभी सदस्य मिलकर सीधे कन्या के माता-पिता के बैंक खाते में न्यूनतम 5 रुपये का शगुन सहयोग भेजकर खुशियों में भागीदार बनते हैं।
हमारा मंच पूरी तरह से पारदर्शी और निःस्वार्थ सेवा के सिद्धांत पर आधारित है। इसके अतिरिक्त, APNE से जुड़े सदस्य वर्ष में एक बार मात्र 50 रुपये का स्वैच्छिक योगदान देते हैं। इस राशि का उपयोग गरीब व अनाथ बच्चों की शिक्षा, कॉपी-किताबों की व्यवस्था, मेधावी छात्रों के लिए निःशुल्क मार्गदर्शन केंद्र, निर्धन परिवारों के चिकित्सा उपचार में मदद, शीतलहर में कंबल व वस्त्र वितरण, दिव्यांगजनों के पुनर्वास और पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण जैसे पुनीत कार्यों में किया जाता है।